उज्जैन में सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत:पैदल सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना,ट्रक में फंस गया था युवक

उज्जैन में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी शेर सिंह रावत के रूप में हुई है, जो ड्राइवर था। हादसा दताना ब्रिज के पास हुआ। सड़क पार करते समय हुआ हादसा नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे शेर सिंह दताना ब्रिज के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ओवरलोड ट्रक (MP-0-HJ-2233) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेर सिंह ट्रक में फंस गया और ट्रक उसे रौंदते हुए ब्रिज के पिलर से जा टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ड्राइवर हिरासत में, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *