45 वर्षीय महिला की मौत, 3 घायल:अशोकनगर-गुना रोड पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी

अशोकनगर-गुना रोड पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना पीलीघटा गांव के पास हुई, जब एक पिकअप वाहन ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है। मृतक महिला पिपरोल शाढ़ौरा निवासी वैजन्ती बाई (45) पत्नी गेंदालाल कुशवाह है। शाढ़ौरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान वैजन्ती बाई ने दम तोड़ दिया। घायलों में बाइक चालक 25 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र गेंदालाल, 18 वर्षीय सपना पुत्री अशोक कुशवाह और रामप्रसाद का तीन वर्षीय बेटा प्रियांश शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। परिजनों ने बताया कि, सभी लोग सोमवार दोपहर गुना जिले के सरखंड़ी गांव स्थित एक देव स्थान पर गए थे। शाम को घर लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक महिला के शव को सोमवार शाम पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया था। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *