स्वास्थ्य पोर्टल्स की रिपोर्टिंग सुधारने के निर्देश:सीएमएचओ ने लाडो योजना सहित विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा की

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. दिनेश खराड़ी ने ASHA Soft, PCTS, U-WIN और IHIP सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य पोर्टलों पर रिपोर्टिंग में सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, लाड़ो योजना सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह बैठक सीएमएचओ कार्यालय परिसर में आयोजित की गई थी। इसमें आरसीएचओ डॉ. रितेश सांखला, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेश टेलर, जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी प्रभारी, पीएचसी प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आरसीएचओ कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से लाडो योजना, शुभ लक्ष्मी योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम, मां वाउचर योजना, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, और पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सभी कार्यक्रमों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। लाडो योजना पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक अंकिता राजपुरोहित भी मौजूद थीं। इस दौरान योजना की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। लाड़ो योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को सुरक्षित करना तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत पात्र बालिका के जन्म पर आर्थिक सहायता और विकास के विभिन्न चरणों पर वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं, जिससे बेटी के जन्म पर माता-पिता को आर्थिक बोझ का भय न रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *