म्यूचुअल फंड्स में निवेश के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी में राजेंद्र नगर पुलिस ने एक दंपती पर केस दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि फरियादी अमरलाल चुघ की रिपोर्ट पर वीणा नगर सुखलिया में रहने वाले दंपती सुभाष कुमार सौरभ और उनकी पत्नी कविता राठौर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
फरियादी ने बताया कि आरोपियों से उनकी पहचान सपना-संगीता क्षेत्र में स्थित एक बैंक के अंदर हुई थी। बैंक में खाता होने से उनका बैंक में आनाजाना रहता था। इसी दौरान बैंक में आरोपी सुभाष से उनका संपर्क हुआ। बैंककर्मियों ने बताया कि सुभाष म्यूचुअल फंड संबंधी काम देखते हैं। इसके बाद उन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश करने का बोलकर 45 लाख का निवेश करवा लिया, लेकिन रुपए लौटाए नहीं। आरोपियों की तलाश जारी है।


