ओवरब्रिज बदहाल…:भारत टॉकीज आरओबी की सीढ़ियां जर्जर, ज्योति टॉकीज का एस्केलेटर बंद

हजारों लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर राजधानी के रेलवे ट्रैक पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और फुट ओवरब्रिज में मेंटेनेंस की भारी कमी है, जिससे रोजाना हजारों लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। हालत यह है कि भारत टॉकीज रेलवे ओवरब्रिज की सीढ़ियां और फुटपाथ जर्जर हो चुके हैं। यह ब्रिज करीब 50 साल पुराना है, जिसका दो साल पहले दो करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रिनोवेशन किया गया था। इसके बावजूद सीढ़ियों और फुटपाथ की मरम्मत नहीं की गई। अब सीढ़ियों की स्लैब में दरारें हैं और सरिया बाहर नजर आ रहे हैं, जो कभी भी बड़ा हादसा करा सकते हैं। सीढ़ियों से होकर दुकानों तक बिजली के तार ले जाए गए हैं, जो राहगीरों के सिर से टकराते हैं। अतिक्रमण के कारण यहां का रास्ता और भी संकरा हो गया है। मरम्मत के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन बजट मंजूर न होने से काम रुका है। फुट ओवरब्रिज भी मेंटेनेंस की कमी से बदहाल… लिफ्ट खराब… लाइटें भी लंबे समय से बंद ​​​​​​​करोंद मंडी आरओबी भी खराब स्थिति में
करोंद मंडी के पास बने आरओबी पर दो जगह सीढ़ियां बनाई गई हैं, जिनमें कई जगह दरारें आ चुकी हैं। ब्रिज सकरा होने के कारण फुटपाथ का निर्माण नहीं किया गया, जिससे लोग सड़क पर खड़े होते हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। यहां असामाजिक तत्वों ने मरम्मत के लिए लगी सीढ़ियों को भी तोड़ दिया है।
बजट मिलने पर शुरू करेंगे काम
भारत टॉकीज ओवरब्रिज की सीढ़ियों और फुटपाथ की मरम्मत के लिए आवेदन किया गया है। बजट मिलते ही काम शुरू होगा। करोंद आरओबी जगह की कमी के कारण सकरा बना है। -जावेद शकील, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *