गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का एक बार फिर से टिकट न मिलने पर दर्द छलका है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा- झूठों के शहर में मैं सच बोल बैठा, वो नमक का शहर था मैं जख्म खोल बैठा। हमको तो जबरदस्ती रिटायर कर दिया गया। जनता नहीं चाहती थी कि मैं रिटायर हो जाऊं। चलिए कोई बात नहीं बढ़िया चल रहा है, आनंदमय चल रहा है। पढें पूरी खबर गाजीपुर में रात भर 2 बच्चों की मां के घर के बाहर बैठा रहा लड़का, दरवाजा नहीं खोला तो जहर खाकर जान दी गाजीपुर में 15 साल के नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह 1 जनवरी को दिलदारनगर दो बच्चों की मां (प्रेमिका) से मिलने गया था। प्रेमिका ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो लड़का रात भर गेट के बाहर ही बैठा रहा। सुबह होने पर उसने जहर खा लिया। आसपास के लोगों ने लड़के की तबीयत बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… बुलंदशहर में घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण; बीच रास्ते छोड़कर भागे, गलत बच्ची को उठा लिया था बुलंदशहर में बाइक सवार बदमाशों ने 10 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इसी समय बदमाश उसे उठा ले गए। जब बच्ची बहुत देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उन्हें पता चला कि बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों ने गलत बच्ची को उठा लिया था। बच्ची को बाइक से ले जाते हुए बदमाशों का वीडियो भी सामने आया है। मामला कस्बा बुगरासी के मोहल्ला कंकरवाला का है। पढ़ें पूरी खबर फिरोजाबाद में टीबी से पीड़ित पत्नी को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा पति, 20 मिनट तक नहीं आई एंबुलेंस फिरोजाबाद में टीबी की बीमारी से पीड़ित पत्नी को गोद में लेकर पति अस्पताल पहुंचा। इससे पहले उसने 20 मिनट तक एम्बुलेंस का इंतजार किया। जब पत्नी की हालत बिगड़ने लगी तो वह गोद में उसे लेकर निकल पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी पूजा कई दिन से टीबी से पीड़ित है। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह पत्नी को ट्रामा सेंटर लेकर आया था। वहां डॉक्टर और स्टाफ ने उसे टीबी वार्ड में ले जाने को कहा। टीबी वार्ड जाने के लिए उसने 20 मिनट तक एम्बुलेंस का इंतजार किया। जब एम्बुलेंस नहीं आई तो वह गोद में लेकर पत्नी को निकल पड़ा। ट्रामा सेंटर से टीबी वार्ड की दूरी करीब 400 मीटर है… पढे़ं पूरी खबर… लॉरेंस के शूटर्स के पासपोर्ट मामले में दो सिपाहियों पर केस होगा, मेरठ में किया था फर्जी वेरिफिकेशन कुख्यात लॉरेंस विश्वनोई गैंग के दो शूटर राहुल और महेंद्र कुमार के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन करने वाले मेरठ के दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज होगा। मेरठ SSP डॉ. विपिन ताडा ने दोनों सिपाही संदेश वर्मा और धीरज के खिलाफ मुकदमा लिखने का आदेश दिया है। दोनों सिपाहियों को नवंबर में सस्पेंड भी किया गया था। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आंबेडकर रोड निवासी राजू वैध गाजियाबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास साइबर कैफे चलाता था। पिछले साल अप्रैल में राजू के पास लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर राजस्थान निवासी राहुल कुमार और महेंद्र कुमार पहुंचे थे। दोनों ने राजू वैध से फर्जी पासपोर्ट बनाने की मांग की थी। इस पर राजू ने उनसे पैसे लिए थे। राजू ने कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी के पते पर फर्जी पासपोर्ट बना दिए। पुलिस ने राजू वैध के नंबर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच एसपी क्राइम अवनीश कुमार को सौंपी गई। जांच में कॉन्स्टेबल संदेश शर्मा और धीरज दोषी पाए गए। इन दोनों ने बिना सत्यापन के ही पासपोर्ट की फर्जी एंट्री की थी। पढ़ें पूरी खबर… मुरादाबाद में DM आवास के पास एनकाउंटर, हाथरस से किडनैप Jio फाइबर कंपनी के मैनेजर को छुड़ाया यूपी STF की टीम ने शनिवार तड़के बरीब 5 बजे मुरादाबाद DM आवास के पास एनकाउंटर किया है। STF की टीम ने हाथरस से अगवा किए गए जिओ फाइबर अभिनव भारद्वाज के मैनेजर को रिहा कराया है। एनकाउंटर में एक बदमाश गोली लगने से भी घायल हुआ है। हाथरस जिले से शुक्रवार को बदमाशों ने जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर को अगवा कर लिया था। दिल्ली के कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया के नाम पर किडनैपर ने 20 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। तभी से STF और हाथरस पुलिस की टीम जिओ फाइबर के मैनेजर को तलाश करने में जुटी थी। मुरादाबाद के एसपी सिटी रणवीर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया- जिओ फाइबर मैनेजर को अगवा करने के बाद किडनैपर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ले गए थे। उसे रिहा करने के बदले 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी और मुरादाबाद में डिलीवर करने के लिए कहा था। परिजन फिरौती की रकम लेकर मुरादाबाद पहुंचे थे। उन्होंने किडनैपर को जैसे ही पैसे दिए, STF की टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में DM आवास से कुछ मीटर की दूरी पर नंदन स्वीट्स के नजदीक तड़के करीब 5 बजे बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पढ़ें पूरी खबर… महाकुंभ का सरकारी X हैंडल सस्पेंड, हैक या रुल्स वाइलेशन की आशंका प्रयागराज महाकुंभ का आधिकारिक X हैंडल (https://x.com/MahaKumbh_2025) सस्पेंड कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इसे हैक करने की कोशिश की गई होगी या अकाउंट से X के नियमों का उल्लंघन किया गया है। हालांकि, कई घंटों से सस्पेंड होने के बावजूद इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। इस X हैंडल से 14000 लोग जुड़े हैं। इसे सर्च करने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। अब महाकुंभ की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस X हैंडल पर मेला से जुड़ी सभी जानकारियां शेयर हो रही थीं। वहीं, इन दिनों महाकुंभ-2025 के नाम से कई फेक अकाउंट भी एक्टिव हैं। महाकुंभ-2025 नाम से कई अकाउंट वेरिफाइड भी हैं। बता दें कि सरकार ने इस बार महाकुंभ के लिए ‘दिव्य, भव्य और डिजिटल’ का नारा दिया है। ऐसे में अगर आधिकारिक X हैंडल ही सस्पेंड हो जाता है तो यह सरकार की साख पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाता है। पढ़ें पूरी खबर…


