थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने आईफोन बेचने के नाम पर ऑनलाइन 44 हजार 763 रुपए की ठगी मारने के आरोप में अज्ञात युवक पर पर्चा दर्ज किया है। पंलिस को दी शिकायत में सुच्चा सिंह निवासी तारांवाला पुल ने बताया कि उसने ऑनलाइन एक आईफोन देखा था, िजसको खरीदने के लिए ऑनलाइन युवक से बात की। आरोपी ने उससे ऑनलाइन पैसे डलवाकर ठगी मारी है।


