डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक के लिए 21 लाख देने का ऐलान

भास्कर न्यूज | अमृतसर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने सीएम भगवंत मान से मरहूम पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अमृतसर में स्मारक बनवाने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में शांडिल्य ने कहा कि सरकार इस काम को शुरु करवाए दोनों संगठन इसके लिए अपनी तरफ से 21 लाख रुपए देंगे। शांडिल्य ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने जीवनकाल में न केवल पंजाब बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया। वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री बने और एक सफल अर्थशास्त्री के रूप में 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीता। शांडिल्य ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए और प्रस्ताव पारित कर अमृतसर में स्मारक स्थापित करने का निर्णय लिया जाए। उन्होंने यह भी अपील की कि यह स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर बनाया जाए, जहां हर पंजाबी और डॉ. मनमोहन सिंह के प्रशंसक आर्थिक और अन्य प्रकार की सहायता देकर योगदान दें। पत्र के अंत में शांडिल्य ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम अरदास में मुख्यमंत्री की उपस्थिति उनकी महानता के प्रति सम्मान को दर्शाती है, और यह स्मारक पंजाब सरकार द्वारा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *