रेलवे बोर्ड के एडिश्नल मेंबर संजय कुमार ने वर्कशॉप का दौरा किया। उन्होंने यहां चल रही कार्यप्रणाली के बारे जानकारी ली। वहीं रेलवे कर्मचारियों ने मेंबर को बताया कि किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी कई मांगे सालों से लंबित हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यूनियन के ब्रांच सेक्रेटरी और अन्य पदाधिकारियों ने बोर्ड मेंबर को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने रेलवे कर्मियों को भरोसा दिलाया कि जो भी जायज मांगे होंगी वह पूरी की जाएंगी। किसी भी तरह की मुश्किलें बनी हुई हैं, तो उच्च अफसरों को निर्देश देंगे तत्काल दूर कराएं।


