भाजपा मेंबरशिप अभियान में सूबे के अग्रणी पांच जिलों में अमृतसर शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चलाए गए ‘भाजपा मेंबरशिप अभियान-2024’ के तहत पंजाब के अभियान में सूबे के अग्रणी पांच जिलों में अमृतसर भी शामिल हो गया है। इन जिलों के मुखियों को पार्टी के चंडीगढ़ मुख्यालय में सम्मानित किया गया, जिसमें अमृतसर के मुखी डॉ. हरविंदर सिंह संधू भी शामिल रहे। इस मौके पर संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, पंजाब प्रभारी और पूर्व सीएम गुजरात विजय रुपाणी, राष्ट्रीय सचिव व पंजाब सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अभियान पंजाब के प्रभारी मनोरंजन कालिया आदि मौजूद रहे। सभी ने संधू व अन्य को शुभकामनाएं भेंट की। संधू ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान अमृतसर के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत का नतीजा है। सभी ने नगर की जनता को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया तथा भाजपा की देश के प्रति राष्ट्रीय भावना तथा सजग सोच को लेकर जागरूक कर उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिया कि वह तथा उनकी टीम कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगे भी इसी तरह काम करते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत तथा कार्यरत रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *