अमृतसर | उपनिदेशक डेयरी वरयाम सिंह ने बताया कि पशुधन के आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए डेयरी विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत भैंस व गायों की बीमा राशि पर अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 70 प्रतिशत तथा सामान्य जाति के लाभार्थियों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। किसान 1 से 5 पशुओं का बीमा करा सकता है। इस योजना के तहत प्रति गाय की कीमत 70 हजार रुपए तय की गई है। एससी और एसटी किसान प्रति पशु 1 साल का बीमा 672 रुपए, 2 साल का बीमा 1260 रुपए और 3 साल का बीमा 1680 रुपए में करा सकते हैं। जबकि सामान्य वर्ग किसान 1 वर्ष के लिए 1120 रुपए, 2 वर्ष के लिए 2100 रुपए तथा 3 वर्ष के लिए 2800 रुपए प्रति पशु की दर से बीमा करा सकेंगे। कोई भी दूध उत्पादक जिसने बैंक से डेयरी लोन लिया या नहीं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए है या नहीं, वह भी लाभ उठा सकते हैं।


