जतिन चोपड़ा बने अमृतसर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

अमृतसर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन की सालाना बैठक शनिवार को राजेश बतरा की अगुवाई में हुई। इसमें सर्वसम्मति से जतिन चोपड़ा को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद नए सिरे से टीम का गठन किया गया। इसमें इकबाल सिंह खेड़ा सरपरस्त, राजेश बतरा और दलजीत सिंह चेयरमैन नियुक्त किए गए। मुकेश शर्मा महासचिव, जसप्रीत सिंह वरिष्ठ उप प्रधान, मनदीप शर्मा उप प्रधान, नीतेश मल्होत्रा वित्त सचिव नियुक्त किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *