विश्व एड्स दिवस पर जिला चिकित्सालय में एआरटी सेंटर शुरू:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई, पीड़ितों को मिलेगी मदद

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई। यह सेंटर एचआईवी-एड्स से पीड़ित लोगों को देखभाल, सहायता और उपचार सेवाएं प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य जागरूकता फैलाना, जानकारी साझा करना और पीड़ितों को सहयोग देना है। जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एड्स जागरूकता रैली को रवाना किया। यह रैली जिला चिकित्सालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए वापस जिला चिकित्सालय में समाप्त हुई। जज और एसपी ने दिया एड्स जागरूकता का संदेश इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय की न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक एसआर भगत को रेड रिबन लगाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रकृति सेवा संस्थान द्वारा किया गया था। इस दौरान जिला क्षय अधिकारी जोगन सिंह कंवर, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के टीम लीडर शांतनु निपाने, प्रकृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष आर आर कश्यप और राजीव अवस्थी सहित सांई नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक, छात्र एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *