मौसम ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। वाहन चालकों के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है िक धुंध में रात के समय घर से बाहर तभी निकलें, जब कोई जरूरी काम हो। वाहनों की गति सीमा धीमी रखें। वहीं रेलवे ने धुंध के कारण 20 ट्रेनों को फरवरी व मार्च तक रद्द कर दिया है, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। इसके साथ ही शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-अमृतसर (11057) तीन घंटे, जयनगर-अमृतसर (14649/14673) 35 मिनट, मालवा एक्सप्रेस (12920) 50 मिनट व अमृतसर-जयनगर (14674/14650) ट्रेन 30 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची।


