भास्कर न्यूज | जालंधर मेयर वर्ल्ड स्कूल की चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा राध्या मल्होत्रा ने पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 37वीं अंडर-9 लड़कियों के वर्ग में राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2024 में 11 खेलों में से 8.5 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त कर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक हुई 37वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2024 में श्रेष्ठ 5 में शामिल होने वाली पंजाब की सबसे कम उम्र की एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह कपिल लोहाना सर, विक्टोरियस शतरंज अकादमी, पुणे से कोचिंग ले रही है। वह वर्तमान में अंडर-9 गर्ल्स वर्ग में पंजाब राज्य चैंपियन और दिसंबर 2024 में आयोजित ओपन वर्ग में दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने अगस्त 2024 में आयोजित अंडर-11 पंजाब राज्य शतरंज चैंपियनशिप और अक्टूबर में आयोजित अंडर-13 पंजाब राज्य शतरंज चैंपियनशिप में भी दूसरा स्थान हासिल किया । उन्होंने सितंबर 2024 में मोहाली में आयोजित अंडर-15 पंजाब राज्य चैंपियनशिप और मई में मोहाली में आयोजित राज्य सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें एफआईडीई वर्ल्ड कप अंडर-10 गर्ल्स कैटेगरी के लिए चुना गया है।


