थाना झंडेर की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार युवक को काबू करके उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौतम उर्फ अजय निवासी सैसरा खुर्द के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी एयरपोर्ट राजासांसी में बतौर कुली काम करता है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का िरमांड हासिल किया है। एएसआई नगविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कार में सवार होकर सैसरा खुर्द की ओर से आ रहा है। उसके पास अवैध हथियार है।
पुलिस ने सूचना के बाद कोटली सकियांवाली में नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवक को रोका। तालाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। यह हथियार अवैध है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एयरपोर्ट पर बतौर कुली काम करता है। उसका पिछला रिकार्ड खंगाल रहे हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है।


