भास्कर न्यूज | जालंधर निगम ने मॉडल टाउन डंप को खत्म कर दिया है। यहां पर डंप के लिए बना कमरा जेसीबी से गिरा दिया गया है, लेकिन बीस दिन बाद भी यहां से मलबा नहीं उठाया गया। इसके लिए जॉइंट एक्शन कमेटी ने निगम में मलबा हटाने के िलए लिखित शिकायत की है। यहां खाली जमीन का सौंदर्यीकरण होगा और शहीद भगत िसंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए सात लाख रुपए का बजट रखा गया है। यहां पर पौधे, पेटिंग और बेंच भी लगाए जाएंगे। मालूम हो कि मॉडल टाउन में जॉइंट एक्शन कमेटी के धरना देने पर डंप को बंद कर दिया गया था। इस संबंध में जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन वरिंदर मलिक ने कहा कि कमेटी ने डंप की खाली जमीन का सौंदर्यीकरण करना है। यहां पर भगत िसंह की प्रतिमा भी लगानी है। लेकिन मलबा न उठाए जाने के कारण सौंदर्यीकरण के काम में देरी हो रही है। इसके लिए पत्र लिखा गया है।


