झालावाड़ में किसान की खेत में तबीयत बिगड़ने से मौत:पनवाड़ पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

झालावाड़ जिले के पनवाड़ कस्बे में खेत में काम करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद किसान को झालावाड़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हीचर थाना पनवाड़ निवासी नंदकिशोर (50) पुत्र भैरूलाल के रूप में हुई है। उनके भाई चेतन स्वरूप ने बताया कि नंदकिशोर को सोमवार शाम को झालावाड़ अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया और पनवाड़ पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को पनवाड़ थाने से पहुंची पुलिस ने नंदकिशोर का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नंदकिशोर खेत में साफ-सफाई कर चारा हटा रहे थे, तभी अचानक वे अचेत हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें झालावाड़ अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज किया है और मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है। नंदकिशोर अपनी पत्नी के साथ रहते थे और उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *