अनूठे रूप से मनाया गुरुदेव पीयूष सागर को जन्मदिन:संत के भक्तों ने गाय, पक्षी-मछलियों को दिया दाना

खरतरगच्छ आचार्य संयम सारथी गुरुदेव पीयूष सागर सुरीश्वर महाराज के 64वें अवतरण दिवस शांतिनाथ जैन सेवा संस्थान पाली की ओर से गायों को 125 किलो लापसी खिलाई गई। इसके साथ ही पक्षियों के लिए 100 किलो दाना दिया गया और मछलियों को 100 किलो आटा दाने के रूप में दिया गया। उनकी ओर से इस अनूठे रूप से पीयूष सागर सुरीश्वर महाराज का 64वां अवतरण दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्थान के अमृत बलाई, अक्षत लोढ़ा, वीरेंद्र डागा, जयकुमार जिंदाणी, ललित छाजेड़, कौशल सिंघवी, जिनेश लोढ़ा, अक्षत सुराणा, आदित्य कटारिया, जिनेश लोढ़ा, भावेश चौपड़ा, प्रिंस जैन सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *