घर में घुसकर 44 साल की विधवा से अभद्रता:गांव के रहने वाले आरोपी ने मारपीट की,सोने की बाली लेकर भागा

सीकर जिले में घर से घुसकर 44 साल की महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले आरोपी ने मारपीट की। आरोपी महिला की सोने की बाली लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 44 साल की विधवा महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला 55 वर्षीय आरोपी सुबह 11 बजे के करीब उसके घर में घुसा। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद महिला को कमरे में अंदर ले गया। इसके बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की नियत से मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता भी की। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी वहां से भागने लगा।भागते वक्त आरोपी महिला की सोने की बाली भी तोड़कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर से दो-लड़कियां लापता, एक नाबालिग 9 दिन से गायब:मां ने युवक पर जताया ले जाने का शक,जांच में जुटी पुलिस सीकर जिले में 12 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *