रोहित-कोहली का अलग क्रेज… सभी टिकट बिके:मैच के दौरान झगड़े तो ऑनस्पॉट एफआईआर, नशे​ड़ियों को नो एंट्री

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर ​रोमांच दिखेगा। नवा रायपुर के इस मैदान में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से सीरीज का दूसरा वनडे मैच ​खेला जाएगा। इससे पहले सोमवार देर शाम टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रायपुर पहुंच गई है। ये टीमें आज प्र​क्टिस करेंगी। इस दौरान स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा रहेगी। मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर या बाहर कोई भी पुलिस से विवाद या हुज्जत करेगा तो। उसे पकड़कर थाना नहीं ले जाएंगे, बल्कि पुलिस मौके पर ही एफआईआर दर्ज करेगी। उसके बाद गिरफ्तारी करेगी। हर गेट में इसी लिए मंदिर हसौद पुलिस थाना के स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि तुरंत एफआईआर हो सके। अगर कोई शराब पीकर मैच देखने आएगा तो उसे एंट्री नहीं दी जाएगी। उसे गेट पर रोक दिया जाएगा। इसकी जांच के लिए हर एंट्री गेट पर मशीन रखी जाएगी। कोई भी दर्शक झंडा, पाइप, नुकीली चीज या अन्य सामान नहीं जा सकेंगे, जिसे फेंका जा सके। दर्शक दीर्घा से कोई कूदकर मैदान में न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मैच के दौरान सड़क से स्टेडियम तक 1200 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है। आईजी अमरेश मिश्रा को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और डीआईजी गिरजा शंकर जायसवाल रहेंगे। इसके अलावा चार एसपी रैंक के अधिकारी 20 एएसपी, 40 डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। मैदान के भीतर क्राइम ब्रांच के जवान सादी वर्दी में रहेंगे। इन आसान रास्तों से मैच देखने स्टेडियम पहुंच सकेंगे दर्शक खिलाड़ियों के लिए रास्ता रहेगा खाली रायपुर में हो रहे मैच का दर्शकों में अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। खिलाड़ियों को मेफेयर होटल से दीनदयाल उपाध्याय चौक, सेंध गांव, पलौद, बीएसएफ कैंप होकर स्टेडियम लाया जाएगा। खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए रास्ता खाली रखा जाएगा। पास वाले ही कैंपस में कर सकेंगे पार्क जिन दर्शकों के पास कार पास होगा वही तेलीबांधा, जीई रोड से सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नवा रायपुर से स्टेडियम टर्निंग से होते हुए डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक, कोटराभाटा चौक, सेंध गांव होकर स्टेडियम पहुंचेंगे। उनके लिए स्टेडियम परिसर में ए, बी, सी, डी, ई पार्किंग रखी गई है। 2023 रोहित शर्मा से मिलने दर्शक पहुंच गया था मैदान: रायपुर स्टेडियम में 21 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा से मिलने मैदान में घुसने वाले दर्शक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था, तो रोहित ने हस्तक्षेप किया और बच्चे को पास आने दिया, जिसके बाद वह प्रशंसक उनसे मिल सका। जानिए… कहां कितनी गा​​ड़ियां पार्क होंगी स्टेडियम में 50 हजार से ज्यादा दर्शक रहेंगे नेटवर्क समस्या दूर करने लगाए 3 टॉवर व 65 स्पाइडर कैमरे भी भारत और साउथ अफ्रीका का मैच देखने के लिए स्टेडियम में एक ही समय में 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसी को भी नेटवर्क की समस्या न हो इसलिए बीएसएनएल के साथ ही रिलायंस जियो ने भी स्टेडियम परिसर में अस्थायी मोबाइल टॉवर लगाने का काम शुरू कर दिया है। स्टेडियम के मीडिया बॉक्स, वीआईपी, पैवेलियन, ड्रेसिंग रूम में तगड़ा नेटवर्क रहेगा। किसी को भी वाईफाई कनेक्टिविटी में दिक्कत नहीं आएगी। अंतरराष्ट्रीय मैच को कवर करने बीसीसीआई की अधिकृत 50 एक्सपर्ट की ब्रॉडकास्टिंग टीम रायपुर पहुंचने वाली है। हाई रेंज के ये कैमरे स्टेडियम में मैदान के ठीक बीच में केबल के सहारे लगाए जाएंगे। स्टेडियम के चारों और दर्शक दीर्घा और अलग-अलग एंगल से कवरेज के लिए करीब 65 कैमरे यहां मैच के पहले यानी 1 दिसंबर तक तक लग जाएंगे। बेहतर ब्रॉडकास्ट के लिए बीएसएनएल ने फाइबर ऑप्टिक की लाइन भी बिछा दी है। इसके अलावा गुणवत्ता के साथ प्रसारण के लिए अधिक बैंडविड्थ की जरूरत होती है। इसलिए बीएसएनल की की फाइबर लाइन का उपयोग यहां किया गया है। मोबाइल टॉवर की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाएंगे बीएसएनएल अफसरों के अनुसार स्टेडियम के चारों ओर मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मोबाइल टॉवरों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है। सत्य साईं अस्पताल के ठीक पास हाई पॉवर एंटीना लगा है। स्टेडियम के सामने प्रवेश द्वार के बाजू भी एक एंटीना काम कर रहा है। तीसरा एंटीना रेलवे पटरी के पास लगा है। इन तीनों एंटीना की फ्रीक्वेंसी मैच वाले दिन बढ़ा दी जाएगी। इससे खासतौर पर मोबाइल चलाने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *