37 सुपरवाइजर्स 100% काम पूरा करने पर सम्मानित:कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर किया सम्मान

डूंगरपुर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले 37 सुपरवाइजर्स को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह जिला कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर सिंह ने इन सुपरवाइजर्स को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में शामिल सभी कर्मचारी, अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर और स्वयंसेवकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र धाकड़ और तहसीलदार निर्वाचन दीपिका कटारा सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले सुपरवाइजर्स में सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से महेश कुमार पाटीदार, धर्मेंद्र जोशी, पंकज भट्ट, राजेश रोत, मयूर जोशी, अरविंद मेहता, अरविंद रावल, नरेश पाटीदार, दीपित यादव, नेपाल सिंह पनवार, नीरज भट्ट, यशपाल सिंह, मुकेश यादव, पल्लव जैन, हितेश कुमार सेवक, हंसमुख लाल जैन, विमलेश पाटीदार, अवनीश पंचाल, कन्हैयालाल व्यास, जयेश पाटीदार, रमेश बुनकर, धर्मेश बुनकर और भरत किशोर शामिल थे। चौरासी विधानसभा क्षेत्र से केशव लाल कटारा, रामलाल डामोर, पोपटलाल लबाना, लक्ष्मण लाल बामनिया, सुखराम लबाना, हितेश पाटीदार, दिनेश राणा, संतोष पाटीदार और प्रताप यादव को सम्मानित किया गया। आसपुर विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र जैन, केसरीमल जैन, प्रताप सिंह राठौड़, निलेश वर्मा और राजेंद्र सिंह चौहान को भी उनके शत-प्रतिशत कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *