झालावाड़ में हेमंत बेरवा को जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद हेमंत बेरवा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है और यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अखिल भारतीय कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का विशेष धन्यवाद किया। बेरवा ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और आम कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।


