धौलपुर में जॉर्जियन संगठन व ऐलुमनी मिलिट्री स्कूल का रक्तदान शिविर शहर के किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित धौलपुर में जॉर्जियन संगठन धौलपुर और ऐलुमनी मिलिट्री स्कूल के तत्वावधान में मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शहर के गणमान्य लोगों, युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। संगठन सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि जॉर्जियन संगठन इससे पहले भी कई रक्तदान तथा सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार न होने के बावजूद लोगों ने सेवा-भाव दिखाया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया। राजीव झा ने कहा कि संगठन भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में जिला अस्पताल प्रशासन और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


