किरण देव की नई टीम में ‘महिला प्रतिनिधित्व’ गायब:36 नामों में केवल एक महिला,120 से ज्यादा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी, सवन्नी-केदार-संजय का बढ़ा कद

छत्तीसगढ़ बीजेपी चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है। एसआईआर प्रभारियों की नियुक्ति करने के बाद संगठन का विस्तार करते हुए विधानसभा, जिला प्रभारी और प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों काे करके बीजेपी के प्रदेश महामंत्री पवन साय ने स्पष्ट संकेत दिया है, कि अब पूरा फोकस जमीनी स्तर पर बूथ मजबूती और माइक्रो–मैनेजमेंट पर रहेगा। प्रदेश संगठन मंत्री किरण सिंह देव की नई टीम में युवाओं, अनुभवी नेताओं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। लेकिन किरणदेव की टीम में महिला प्रतिनिधत्व नाम मात्र का है। 36 विधानसभा में से केवल एक विधानसभा में महिला नेत्री को प्रभारी बनाया गया है। विधानसभावार इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *