बिहान-कृषि और पशु सखी सक्रिय महिला संघ…सदस्य सड़कों पर उतरे:नियमितीकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग, MCB कलेक्टर को दिया आवेदन

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में NRLM, बिहान, कृषि और पशु सखी सक्रिय महिला संघ की सदस्यों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण, सभी को मोबाइल दिए जाने, मानदेय प्रतिमाह भुगतान करने, छत्तीसगढ़ शासन के न्यूनतम मानदेय के अनुरूप भुगतान और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग रखी। जिला पंचायत सदस्य ने मांगों को बताया जायज जिला पंचायत सदस्य सुखवंती सिंह ने इन मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि ये मांगें जायज हैं। उन्होंने बताया कि आज के दौर में एक मजदूर की दैनिक मजदूरी 250 रुपए से अधिक है, जबकि इन महिलाओं को प्रतिदिन 10 रुपए भी मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। काम छोड़ने का दबाव बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उन्हें मात्र 1910 रुपए मासिक मानदेय दिया जाता है, जबकि उनसे काफी कार्य कराए जाते हैं। उनका कहना था कि यह मानदेय केवल आने-जाने के खर्च में ही निकल जाता है। इसके अलावा उनसे मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन कार्य भी कराए जाते हैं, जिसके लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं दी जाती। ऐसी स्थिति में, अब उनके परिवारों से भी काम छोड़ने का दबाव आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *