कोटा तैनात IPS IAS ने की शादी:चंबल रिवर फ्रंट पर लिए फेरे, दूल्हा सफेद शेरवानी में और दुल्हन लाल लहंगे में नजर आई

कोटा ग्रामीण में तैनात आईपीएस सुजीत शंकर की शादी सुर्खियों में है। उनकी दुल्हन IAS है। फिलहाल कोटा के रामगंजमंडी में SDM है। 30 नवंबर की मध्य रात्रि को सुजीत शंकर और चारु ने सात फेरे लिए। वरमाला के वक्त फूलों की बारिश हुई। दूल्हा सुजीत सफेद शेरवानी में और दुल्हन चारु लाल लहंगे में नजर आई। सुजीत शंकर मुलतः बिहार के रहने वाले है। सुजीत शंकर 2020 बैच के IPS है। एसपी के रूप में सुजीत शंकर की दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले वो गंगापुर सिटी में लगे हुए थे। अक्टूबर 2024 से कोटा ग्रामीण में बतौर एसपी लगे हैं। जबकि चारु यूपी की निवासी है। चारु 2022 बैच की IAS है। वो पहली पोस्टिंग में कोटा के रामगंजमंडी में SDM लगी है। चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर हिंदू रीति रिवाज से शादी की रस्में निभाई गई। शादी में चुनिंदा मेहमान शामिल हूए। सुजीत शंकर की निकासी में बारातियों ने डांस किया। 30 नवंबर की रात रिसेप्शन का कार्यक्रम चला। रात दो बजे करीब दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए। शादी में शामिल मेहमानों ने दोनों को विवाह बंधन में बंधने की बधाई और शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *