निलंबित डीएसपी पूजा पांडे ने जमानत याचिका ली वापस:कोर्ट ने कहा- चार्जशीट पेश होने तक जमानत पर नहीं किया जा सकता विचार

3 करोड़ के हवाला लूट कांड की मुख्य आरोपी निलंबित डीएसपी पूजा पांडे ने हाईकोर्ट से जमानत याचिका की अर्जी वापस से ली है, ऐसे में अब उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद पूजा पांडे के वकील ने विड्रा कर ली है। याचिकाकर्ता के वकील आशीष त्रिवेदी का कहना है कि चार्जशीट पेश होने के बाद विचार किया जाएगा कि फिर से याचिका प्रस्तुत किया जाए या कोई और वैधानिक रास्ता देखा जाए। जस्टिस देवनारायण की कोर्ट में पूजा पांडे की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई हुई थी। पूजा पांडे की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता ने बताया कि अभी की स्थिति में कोर्ट में चार्जशीट पेश नहीं की गई और बेल के लिए जो जरूरी दस्तावेज पास में नहीं हैं। यह भी अभी पता नहीं कि चार्जशीट में हमारे खिलाफ पुलिस ने क्या जांच की है और क्या उसमें क्या लिखा है। इसलिए जब तक जांच पूरी नहीं होती है, तब तक इंतजार करना सही होगा। ऐसी स्थिति में जब तक चार्जशीट पेश नहीं हो जाती है, तब तक पूजा पांडे को जेल में ही रहना होगा। वहीं हाईकोर्ट ने कहा कि चार्जशीट पेश होने तक जमानत पर विचार नहीं किया जा सकता। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के चलते FIR दर्ज की थी। जिसमें लूट, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश जैसी धाराएं शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना की रात और उसके बाद आरोपी ने अपने नेटवर्क के सदस्यों के साथ कई बार संवाद किया, जिनमें रकम की डीलिंग और छुपाने के प्रयास शामिल थे। लूटकांड में अब तक कई पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पूजा पांडे के जीजा को भी गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम 8-9 अक्टूबर की रात को सामने आया था, जब सिवनी जिले में SDOP पूजा पांडे, एक थाना प्रभारी समेत लगभग दस पुलिसकर्मियों ने एक सुनियोजित तरीके से अवैध वसूली को अंजाम दिया। सिवनी पुलिस ने महाराष्ट्र के एक व्यापारी की कार को रोका, जिसमें कि दो ड्राइवर थे।
पुलिस ने कार मे रखे करीब 2.96 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की और बाद में दोनों ड्राईवरों को छोड़ दिया। हवाला लूटकांड का खुलासा तब हुआ जब, जब पुलिस ने आधिकारिक दस्तावेजों में सिर्फ 1.45 करोड़ रुपए का ही ज़िक्र किया गया। आरोप था कि बाकी के रुपए, जो करीब 1.51 करोड़ थे, उसे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर हड़प लिया गया। जांच में यह बात सामने आई है कि घटना की रात आरोपी पूजा पांडे और उनके सहयोगियों के बीच लगातार संवाद स्थापित था, जो यह सिद्ध करता है कि लूट की यह घटना एक सुनियोजित साजिश थी। ये खबर भी पढ़ें… तीसरे की एंट्री…आधी रात किससे बात करती रहीं SDOP पूजा सिवनी में हवाला कांड के तीन करोड़ रुपए की पुलिस बंदरबांट के सभी 11 आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इनमें निलंबित एसडीओपी पूजा पाण्डेय भी हैं। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच जारी है, परत-दर-परत नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *