रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला:सिर में रॉड से हमला, दोस्त के साथ मोमोस खाने गया था युवक

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला हो गया है। आरोपी ने युवक के सिर में रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना इलाके का हैं। बढई पारा निवासी सुमित मिश्रा भोपाल के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, दीपावली पर अपने परिवार से मिलने रायपुर आया था। 30 नवंबर की रात वह अपने दोस्त पुष्कर विश्वकर्मा के साथ एमजी रोड स्थित मोमोस अड्डा ठेला पर मोमोस खाने गया था। पुरानी रंजिश में रॉड से सिर पर हमला रात करीब 8:40 बजे जब सुमित और उसका दोस्त वहां से निकल रहे थे, तभी अनस नामक युवक अपने साथियों के साथ बाइक से आया और पुरानी रंजिश को लेकर सुमित को गालियां देने लगा। सुमित ने गाली देने से मना किया तो अनस ने अपने पास रखी रॉड जैसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। हमले के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल सुमित ने मौदहापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *