कोडरमा में बस और ट्रक के बीच टक्कर:रांची से गिरिडीह के घोड़थम्बा जा रही थी बस, बाल-बाल बचे यात्री

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो आरा चौक के एनएच 20 के पास रांची से घोड़थम्बा (गिरिडीह) जा रही यात्री बस शनिवार की रात के करीब 9 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रांची की ओर से आ रही गोपी किशन नामक बस (जे एच 02 बी ए 5124) महतोआरा के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बिहार की ओर जा रही एक ट्रक (जे एक 05 डी एल 1963) से टकरा गई। इस टक्कर में बस के खिड़की का शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। 15 से 20 यात्री थे सवार जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में करीब 15 से 20 सवारी मौजूद थे। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बस में बैठे यात्री डर से सहम उठे। इसके बाद बस चालक जितेंद्र सिंह ने ट्रक को रूकवा कर उसके चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग करने लगे। बस चालक का कहना था कि ट्रक वाले कि गलती के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जबकि बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रक वाले कि कोई गलती नहीं है, बल्कि बस चालक काफी देर से बेतुके ढंग से गाड़ी चला रहा था। घटना के कारण एनएच भी कुछ देर के लिए जाम हो गया। इधर घटना स्थल पर तिलैया थाना के एक पैंथर का जवान पहुंचा और मामले को शांत कराया गया और जाम को खाली कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *