मऊगंज में स्टूडेंट्स ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प:उत्कृष्ट स्कूल में यातायात प्रभारी ने लगाई सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता क्लास

मऊगंज के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में मंगलवार दोपहर 3 बजे सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी नरेश सिंह ने छात्रों को यातायात नियमों का महत्व और सड़क पर सुरक्षित रहने के तरीके समझाए। हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व बताया यातायात प्रभारी नरेश सिंह ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि कई हादसों में जान जाने के पीछे सिर्फ सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना मुख्य कारण होता है। उन्होंने तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने के खतरों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। यातायात प्रभारी ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की भी सख्त हिदायत दी। उन्होंने छात्रों से कहा, “एक क्षण की चूक जीवन भर का अफसोस बन सकती है।” छात्रों को वास्तविक घटनाओं के उदाहरण देकर बताया गया कि छोटी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। छात्रों ने लिया संकल्प कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं सुरक्षित ड्राइविंग करेंगे और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी समझ और जागरूकता बढ़ाई। जिम्मेदारी और अनुशासन का संदेश यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करना था, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम करने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *