ओरछा पुलिस ने 50 वाहनों के चालान काटे:चेकिंग के दौरान 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

निवाड़ी जिले की ओरछा पुलिस ने मंगलवार शाम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 50 वाहनों के चालान काटे गए और 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई भोपाल पुलिस मुख्यालय के विशेष यातायात जागरूकता अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 26 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। ओरछा थाना क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा और एसआई महेश भदौरिया सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अधूरे दस्तावेज़, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों पर कार्रवाई की। कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटे गए। पुलिस टीम ने सिर्फ दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, नाबालिगों को वाहन न देने, तेज रफ्तार से बचने और ट्रिपल राइडिंग से परहेज करने की सलाह भी दी। थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *