बुरहानपुर में बिजली कंपनी दो फीडरों का रखरखाव करेगी। इसके चलते बुधवार 3 दिसंबर को शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। मंगलवार को कंपनी के सहायक यंत्री एचटी मेंटेनेंस रोहित भारती ने यह जानकारी दी। भारती ने बताया कि 11 केवी मोमिनपुरा फीडर का आवश्यक रखरखाव कार्य सुबह 10 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान रोशन साइजिंग, गणपति नाका थाना, मोमिनपुरा क्षेत्र, टेड़ी ईमली क्षेत्र, ठाकुर शिवकुमार सिंह का निवास क्षेत्र और हनुमान साइजिंग सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इन इलाकों की लाइट होगी गुल इसी प्रकार, 11 केवी एक्सप्रेस फीडर का रखरखाव भी बुधवार, 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इससे कैलाशपति टेक्सटाइल, उद्योग नगर स्थित सभी एलटी औद्योगिक उपभोक्ता और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कंपनी ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत कटौती का समय कम या ज्यादा भी किया जा सकता है।


