जालंधर DC ऑफिस के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन:यूनियन प्रधान पर केस दर्ज होने से भड़के, FIR की कॉपी जलाई, OPS बहाली की मांग

दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर NMOPS की रैली के दौरान स्टेट प्रेसिडेंट CPF कर्मचारी यूनियन के सुखजीत सिंह सहित कई नेताओं पर दर्ज FIR के विरोध में जालंधर के कई विभागों के मुलाजिमों ने DC ऑफिस के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों ने FIR की कॉपी जलाकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को तानाशाही बताया और चेतावनी दी कि यदि FIR रद्द नहीं की गई, तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर NMOPS के नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के विरोध में जालंधर के सभी विभागों के मुलाजिमों ने एकजुट होकर DC ऑफिस के बाहर धरना दिया। मुलाजिमों ने कहा कि यह कार्रवाई मुलाजिमों की आवाज दबाने और आंदोलन को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश है। मुलाजिम ने एक स्वर में कहा कि FIR तुरंत वापस ली जाए, नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। NMOPS की रैली में लाखों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया प्रदर्शन की अगुआई कर रहे तेजिंदर सिंह नांगल ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि NMOPS के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पंजाब CPF एम्प्लॉइज यूनियन के स्टेट प्रेसिडेंट सरदार सुखजीत सिंह पिछले 10 सालों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हाल ही में हुई NMOPS की रैली में लाखों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सरदार सुखजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया था। केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR तेजिंदर सिंह नांगल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रैली से घबराकर केंद्र के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने सुखजीत सिंह और अन्य नेताओं पर FIR दर्ज की। उन्होंने कहा की यह FIR पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेषित है। सरकार जान ले कि अगर कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश की गई तो दिल्ली में इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा। आखिर केंद्र सरकार कितनी FIR दर्ज करेगी? केंद्र सरकार ने FIR वापस नहीं ली, तो संघर्ष और बड़ा होगा कर्मचारियों ने साफ कहा कि अगर केंद्र सरकार ने FIR वापस नहीं ली, तो संघर्ष और बड़ा होगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपनी मांग दोहराई। कर्मचारियों ने कहा कि उनका शांतिपूर्ण आंदोलन किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जा सकता और जब तक OPS बहाल नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *