बदमाशों ने हमर राज पार्टी जिलाध्यक्ष की जलाई कार:मुलाकात के बहाने घर किया कन्फर्म, फिर पेट्रोल डालकर जला दी; दो महीने पहले खरीदी थी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू की खड़ी ब्रेजा कार को तीन बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आग को देखकर देवेंद्र साहू और मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर बुझाने की कोशिश की, लेकिन आधे घंटे में पूरी कार जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।। मुलाकात के बहाने कन्फर्म किया, फिर लौटकर आग लगा दी घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने बताया कि शाम करीब 5 बजे तीन संदिग्ध युवक उनके बुढ़ापारा स्थित घर पहुंचे और उनके बारे में पूछताछ की। शाम 7 बजे जब वे घर लौटे तो युवकों ने उनसे मुलाकात की और मोबाइल नंबर मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि डौंडी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जरूरत है। जिसके लिए वे उनसे चर्चा करना चाहते हैं। लगभग एक घंटे बाद वही युवक फिर लौटे और घर में खड़ी नई ब्रेजा कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कांच फूटने की आवाज सुनकर परिवार बाहर निकला। जहां कार धू-धू कर जलती दिखाई दी। सीसीटीवी में कैद तीन संदिग्ध, तलाश तेज आगजनी के बाद इलाके में देर रात तक तनाव का माहौल रहा। घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध युवकों की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम तैनात कर चुकी है।
मौके पर जांच के दौरान टीआई शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि फुटेज और सुरागों के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *