शेरगढ़ किले के हनुमान मंदिर में महाआरती:शंख झालरों से गूंजा परिसर, भक्तिमय हुआ माहौल; सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन

धौलपुर शहर के चंबल बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के हनुमान मंदिर में मंगलवार शाम महाआरती का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी में आने वाले इस प्राचीन मंदिर में शंख-झालरों के साथ भगवान हनुमान की महाआरती की गई। मंदिर के पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। पाठ संपन्न होने के बाद शाम 5 बजे महाआरती की गई। महाआरती के दौरान भक्तों ने “जय हनुमान जय श्रीराम” के जयकारे लगाए, जिससे किले का परिसर भक्तिमय हो गया। इस महाआरती के मुख्य यजमान सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर सतीश शर्मा, पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार और समाजसेवी राकेश तिवारी रहे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ कर घर-परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। संगीतमय सुंदरकांड पाठ दिनेश स्वामी, पीयूष शर्मा और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *