ग्वालियर में एक युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार की है। यहां एक युवक की बाइक दूसरे युवकों की बाइक से टकरा गई। इससे गुस्साए 2 युवक और एक युवती ने मारपीट शुरू कर दी। घटना शुक्रवार कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार की है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले दोनों युवकों की तलाश कर रही है। वीडियो शुक्रवार को सामने आया है जबकि घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक और मारपीट करने वाले कौन हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने कहा- एक युवक के साथ मारपीट करते कुछ लोगों का वीडियो सामने आया है, लेकिन थाने पर अभी कोई भी शिकायत करने नहीं आया है। यदि आता है तो कार्रवाई की जाएगी।


