कोहरा और गलन से लोगों को राहत:शहर के बाहरी इलाकों में पड़ा हल्का कोहरा, बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

भरतपुर के कल मुकाबले आज कोहरा और सर्दी कम है। हालांकि शहर के बाहरी इलाकों में अभी भी कोहरा देखने को मिल रहा है। जिसके कारण विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर तक बनी हुई है। रविवार को मौसम में गलन भी कम है। कल इस साल का सबसे ज्यादा घना कोहरा पड़ा था। नदबई और रारह इलाके में अभी सड़कों पर कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को बारिश हो सकती है। कल भी पूरे दिन धूप नहीं निकली थी और आज भी धूप नहीं निकली है। अब लगातार मौसम में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उसके बाद मौसम में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 10 से 16 जनवरी के बीच हल्की बारिश की भी संभावना है। जिसके बाद ठंड बढ़ जाएगी। आज कोहरा नहीं होने के कारण धूप निकलने की आशंका है। जिसके कारण मौसम में वृद्धि हो सकती है। मकर संक्रांति तक मौसम बदलेगा। बाहरी इलाकों में कोहरे के कारण ट्रैन और बसों का टाइम टेबल भी पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *