सब इंस्पेक्टर-2021 पेपरलीक मामले में गिरफ्तार हो चुके 9 और ट्रेनी SI सस्पेंड किए गए हैं। एसओजी की ओर से गिरफ्तार 45 ट्रेनी एसआई में से अब तक 20 सस्पेंड किए जा चुके हैं।
इससे पहले शुक्रवार (3 जनवरी) को 11 SI को सस्पेंड किया गया था। रविवार को बीकानेर रेंज IG ओमप्रकाश ने 8 ट्रेनी एसआई करणपाल गोदारा, जयराम, मनीष बेनीवाल, श्रवण कुमार, मनीषा, अंकिता गोदारा, मंजू विश्नोई व मंजू देवी को निलंबित किया है। इनमें से मंजू विश्नोई को बीकानेर व मंजू देवी को हनुमानगढ़ व अन्य को श्रीगंगानगर जिला आवंटित है।
अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने 1 ट्रेनी एसआई सुभाष विश्नोई को सस्पेंड किया है। 3 जनवरी को जयपुर, उदयपुर रेंज के 11 ट्रेनी SI निलंबित किए गए थे। 11 ट्रेनी को पहले किया जा चुका सस्पेंड
एसआई भर्ती पेपरलीक मामले में 11 ट्रेनी एसआई को 3 जनवरी को सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंड किए गए एसआई को 31 दिसंबर 2024 को ही जिलों में भेजा गया था। ये सभी पेपरलीक मामले में आरोपी हैं और हिरासत में भी रह चुके हैं।
31 दिसंबर 2024 को पहले पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड एडीजी विपिन कुमार ने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए थे। ये ऑर्डर 25 ट्रेनी एसआई के लिए थे। 4 जनवरी को जयपुर, उदयपुर और कोटा रेंज आईजी ने 11 एसआई को निलंबित कर दिया। 48 घंटे रहे थे पुलिस हिरासत में
राजस्थान सिविल सर्विस (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स 1958 के अनुसार किसी सरकारी कर्मचारी के 48 घंटे पुलिस हिरासत में रहने पर उसे निलंबित किया जाता है। इस नियम के आधार पर ये एक्शन लिया गया है। जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने एसआई एकता, अविनाश व सुरजीत सिंह को निलंबित किया। उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीना ने एसआई राजेश्वरी, दिनेश विश्नोई, मनोहर, श्याम प्रताप सिंह व विक्रमजीत सिंह को सस्पेंड किया गया है। इसी तरह कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने मालाराम विश्नोई, चेतन सिंह व रेणु कुमारी को निलंबित किया। अब तक 45 ट्रेनी गिरफ्तार, 25 जमानत पर
पेपरलीक मामले में अभी तक 45 ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी एसओजी कर चुकी है। इनमें से 25 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनके अलावा 6 आरोपी ऐसे गिरफ्तार किए हैं, जिनका चयन तो हो गया था, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था। इस मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला और रेंज को मई में कहा था। सरकार और पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी के इंतजार में कार्रवाई रुकी हुई थी। एसआई भर्ती 2021 मामले में ट्रेनिंग ले रहे एसआई को फील्ड ट्रेनिंग पर भेजने के पुलिस मुख्यालय के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती भी दी गई है। जिस पर 6 जनवरी को सुनवाई होनी है। एसआई पेपरलीक से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… SI पेपर लीक के आरोपियों को जमानत, कहां चूक हुई?:एक्सपर्ट बोले- एसओजी ने जांच में छोड़ीं कई कमियां, हाईकोर्ट में नहीं टिक पाईं दलीलें SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी को उस समय (22 नवंबर) झटका लगा जब हाईकोर्ट ने 10 ट्रेनी एसआई को जमानत दे दी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 9 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। पूरी खबर पढ़िए…


