छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में चाकूबाजी की घटना घटित हुई है। जिसमें मामूली बात पर उपजे विवाद में एक युवक ने दो दोस्तों के साथ मारपीट की और चाकू से वार कर दिया। इससे उनके पीठ पर चोट पहुंची। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कयाघाट का रहने वाला रफी आलम 22 साल ऑटो चालक है। सोमवार की रात को वह अपने साथी राजू साहू के साथ सवारी छोड़ने के लिए छातामुड़ा चौक गया था। सवारी को छोड़ने के बाद रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय टुर्कुमुड़ा के शराब भट्ठी के बगल ट्रैक्टर शोरूम के सामने किराना दुकान से उसका दोस्त राजू साहू राजश्री गुटखा लेने गया था। तभी वहां एक युवक पहुंचा और बिना कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जिसे देखकर रफी आलम बीच-बचाव करने वहां पहुंचा तो युवक उसके साथी राजू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसी दौरान युवक जो अपना नाम निकुंज खड़िया बता रहा था वह कहने लगा कि मेरे साथी आकाश राय के साथ मारपीट कर रहे कहते हुए मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया।
आसपास के लोगों ने किया बीच-बचाव
इससे रफी आलम के पीठ पर मारपीट से व उसके साथी राजू साहू के पीठ पर चाकू से कइ बार वार कर दिया। इससे उसके पीठ से खून निकलने लगा। ऐसे में आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद रफी ने उसे जिला अस्पताल लेकर ईलाज कराया और थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और छातामुडा बस्ती अघरियापारा निवासी निकुंज खड़िया 19 साल व आकाश राय 22 साल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चाकू व बाइक बरामद किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।


