युवक का अपहरण कर मारपीट मामले में हार्डकोर आरोपी पकड़ा:हिरण मगरी पुलिस ने 6 साल बाद किया गिरफ्तार, दौसा सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा

उदयपुर शहर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने लूट, हत्या, डकैती और अपहरण के मामलों में हार्डकोर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ प्रदीप पिता दरबार सिंह निवासी जयपुर को 6 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह दौसा से गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी दर्शनसिंह ने बताया कि प्रार्थी दिव्यांशु चौधरी ने 18 फरवरी 2019 को थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वह अपनी कार लेकर अपने घर से भोजन करने के लिए बाहर निकला था। सेक्टर-3 मैन रोड पर डिवाईडर को क्रॉस करने के लिए रुका, तभी उसी समय अचानक कार के सामने दो से तीन लोग सामने आ गए। उनमें से एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उसकी कार की चाबी निकाल ली। इस दौरान दो अन्य व्यक्ति भी आ गए। उन्होंने उसे खींचकर कार में पीछे की ओर धकेल दिया और गाडी स्टार्ट कर रवाना हो गए। गाडी को तेज स्पीड में चित्तौड़ रोड की तरफ ले गए। उन्होंने प्रार्थी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। फिर कीर की चौकी स्थित भींडर रोड पर सुनसान रास्ते धक्का देकर नीचे उतार दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने 6 साल बाद आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ प्रदीप को गिरफ्तार किया। जिससे चोरी हुई कार भी बरामद की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *