दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन के रुट में बदलाव:11 को सवाई माधोपुर-अजमेर के बीच रहेगी निरस्त

जयपुर-सवाई माधोपुर रेल लाइन के बीच स्टेशनों पर आरसीसी बॉक्स डालने का काम होगा। जिसके चलते दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन का एक ट्रिप आंशिक निरस्त किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि जयपुर रेल मण्डल पर जयपुर और सवाई माधोपुर रेलखंड के बीच सिरस और बनस्थली निवाई स्टेशनों के बीच में आरसीसी बॉक्स डालने का काम होगा। 12 जनवरी रविवार को ट्रेफिक ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते कोटा से होकर चलने वाली दयोदय एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक ट्रिप प्रभावित रहेगी। यात्री ट्रेन में सफर करने से पहले दयोदय एक्सप्रेस के चलने की जानकारी नजदीकी स्टेशन, एनटीईएस या फिर रेल मदद 139 से जानकारी ले सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *