अलवर में शनिवार शाम से ही घना कोहरा छा गया। रविवार सुबह भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी 25 से 30 मीटर रही। जिसके कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी रही। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। जिले भर में अब घना कोहरा है। देर शाम से कोहरा होने के कारण ओस गिरी। वहीं सुबह भी ज्यादातर जगहों पर कोहरा ही कोहरा रहा। दिनन में भी कोहरा का असर दोपहर 12 बजे तक देखने को मिलता है। इस कारण आमजन की आवाजाही कम रही है। खेतों में किसान भी कम नजर आते हैं। पिछले दिनों मावठ से खेती पर रौनक है। गांवों में अलाव का सहारा गांवों में लोग अलाव का सहारा ले रहे है। जगह-जगह लोग अलाव के आगे बैठे नजर आते हैं। शहर और कस्बों में भी ऐसा दिख जाता है। सर्दी के कारण आमजन घरों से देरी से निकलते हैं। जैसे ही सूर्य देव के दर्शन होते हैं तब लोग घरों की छतों पर आते हैं। पिछले कई दिनों से यही क्रम दिखा है।


