सीकर में कल घने कोहरे का अलर्ट:सर्दी बढ़ने से 2-3 डिग्री गिरेगा पारा,10 जनवरी से बारिश के आसार

सीकर में सर्द हवाओं का दबाव कम रहने से आज न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह बेहद हल्का कोहरा छाया रहा। जो भी धूप निकलने के साथ कम हो गया। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जिले में कल से सर्दी का असर बढ़ सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले करीब दो-तीन दिनों से जिले में हल्का कोहरा ही छा रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कल से एक बार फिर प्रदेश में सर्द हवाओं का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में यहां सर्दी का असर बढ़ने के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। केंद्र के द्वारा सीकर में कल घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। आपको बता दें कि 10 जनवरी से एक बार फिर प्रदेश के मौसम में बदलाव आ सकता है। 10 जनवरी से प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा जयपुर संभाग में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *