सर्द हवाओं ने बढाई ठिठुरन:लगातार दूसरे दिन भी घने कोहरे का असर, ओस की बूंदों से रिमझिम जैसा नजारा; दिन का तापमान 3 डिग्री गिरेगा

दौसा जिले में सर्दी का असर बढता जा रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही सर्द हवाओं ने एकाएक ठिठुरन बढा दी है। जिसके चलते जनजीवन खासा प्रभावित है। घने कोहरे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित होने के साथ वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है तो वहीं जिला मुख्यालय की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर रात से ही चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। लोग अलाव और हीटर आदि का सहारा लेकर सर्दी से बचाव का जतन करते देखे जा रहे हैं। सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां रविवार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री रहा था। ऐसे में सर्द हवाओं के कारण मौसम में आए बदलाव से दिन के अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने का अनुमान है। जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *