उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय अधिवेशन में जबलपुर के माखन शर्मा को केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य चुना गया है। तीन दिवसीय 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता सहित एबीवीपी के राष्ट्रीय उपस्थित थे। इसके साथ ही देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
अधिवेशन के तीसरे दिन अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे अभाविप महाकौशल के प्रदेश मंत्री माखन शर्मा को केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। लंबे समय के बाद जबलपुर से केंद्रीय कार्यसमिति में जबलपुर से इस नियुक्ति को छात्र हितों के प्रति समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और दीर्घकालीन सक्रिय भूमिका की स्वाभाविक मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
माखन शर्मा ने वर्षों से विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए छात्र-हितैषी गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की है। संगठनात्मक नेतृत्व, शिक्षा सुधारों पर सजग दृष्टि और युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासों ने उन्हें परिषद के प्रमुख कार्यकर्ता की श्रेणी में स्थापित किया है। माखन शर्मा का परिषद से संपर्क 2016 से है। B.com एवं LLB तक की शिक्षा के पश्चात वर्तमान में माखन जबलपुर के खालसा महाविद्यालय से LLM की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद में पूर्व में जबलपुर महानगर विद्यालय प्रमुख, महानगर सोशल मीडिया प्रमुख, महानगर छात्रावास कार्य प्रमुख, महानगर सह-मंत्री ,जबलपुर महानगर मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व का भी निर्वाहन किया है। वर्तमान में माखन अभाविप महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री भी हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में जिज्ञासा के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में डॉ. आदर्श रावत की भी घोषणा हुई है। देहरादून में 28 नवंबर से 30 नवंबर के तक हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा में जबलपुर के माखन शर्मा के साथ उज्जैन की शालिनी वर्मा को भी शामिल किया है।


