राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज और नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेनों के चलाने की मांग की। मंगलवार को राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा रेल मंत्री से नर्मदापुरम से दिल्ली के बीच सीधी वंदे भारत या राजधानी जैसी तेज और आधुनिक ट्रेन शुरू की जाएं। नारोलिया ने कहा कि नर्मदापुरम से बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और आम यात्री राजधानी दिल्ली की ओर यात्रा करते हैं, लेकिन नर्मदापुरम स्टेशन से कोई भी सीधी सुपरफास्ट ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इसके कारण यात्रियों को भोपाल या इटारसी स्टेशन से ट्रेन लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने ने सुझाव दिया कि भोपाल से चले वाली वंदे भारत या राजधानी ट्रेन को नर्मदापुरम स्टेशन या इटारसी जंक्शन तक बढ़ा दिया जाए। जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। “नर्मदापुरम क्षेत्र के लोग लंबे समय से वंदे भारत या राजधानी जैसी तेज और सुरक्षित ट्रेन सेवा की मांग कर रहे हैं। नर्मदापुरम स्टेशन से सीधी ट्रेन की सुविधा दी जाती है, तो नर्मदा घाटी क्षेत्र के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।” राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने रेल मंत्रालय से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से अध्ययन करने और इस पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।


