बाड़मेर में 6 घंटे लाइट कटौती, सुबह-शाम रहेगी बंद:लाइनों को दुरुस्त करने और एक्स्ट्रा लाइन चार्ज का कार्य किया जाएगा

बाड़मेर में 11केवी शिव नगर फीडर मेंटेनेंस करने और एक्स्ट्रा लाइन की चार्ज करने के लिए रविवार को सुबह चार घंटे और शाम दो लाइट कटौती रहेगी। पूरे दिन में 6 घंटे लाइट बंद किया जाएगा। इसमें मुख्य शहर के आसपास के इलाके प्रभावित रहेगे। डिस्काम शहर सेकेंड के सहायक अभियंता ने बताया- कि 33 केवी रीको उप चौकी से निकलने वाले 11 केवी शिव नगर फीडर को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही एक्स्ट्रा लाइन को चार्ज करने के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक लाइट की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान विरात्रा नगर, देवनगर, रिंग रोड के पास का इलाका, सारण नगर, सदर थाने के पीछे, जाट कॉलोनी, भार्गव कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, शास्त्री नगर, परमार डेकोरेशन का इलाके की लाइटें बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *