जनवरी के पहले वीकेंड पर शनिवार को तीर्थनगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 70 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मां नर्मदा स्नान के बाद भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग व ममलेश्वर महादेव के दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने परिवार सहित नाव और पैदल ओंकार पर्वत की परिक्रमा की। मां नर्मदा की गोद में नावों से परिक्रमा करते श्रद्धालुओं की शृंखला ने सभी को आकर्षित किया। एक के बाद एक चल रही नावों से मां नर्मदा के आंचल में मनोहारी दृश्य दिखाई दिया।


