संजय गांधी अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में चौथा इस्तीफा:रीवा में प्रबंधन मनाने में जुटा; HOD पर मनमानी का आरोप है

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. बीनू कुशवाहा की कथित मनमानी के खिलाफ अब मंगलवार को एक और महिला डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। सबसे पहले वरिष्ठ डॉक्टर कल्पना यादव, फिर डॉक्टर पूजा गंगवार, उसके बाद डॉक्टर सरिता सिंह और अब डॉक्टर शीतल पटेल ने छुट्टी पर रहते हुए मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. सुनील अग्रवाल को बंद लिफाफे में अपना इस्तीफा भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. शीतल पटेल ने भी अपने पत्र में एचओडी डॉ. बीनू कुशवाहा के तानाशाही रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। सभी डॉक्टर्स डिप्टी CM से शिकायत कर चुके
गौरतलब है कि विभाग की आठ महिला डॉक्टर पहले ही स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सामूहिक शिकायत दे चुकी हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री द्वारा डीन को सामंजस्य बनाने के निर्देश देने के बावजूद विवाद नहीं थम सका है। संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा का कहना है कि अधिकांश लोगों ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी भी कुछ चिकित्सकों के साथ डीन की बैठकें हुई हैं। जिन्हें वापस लाने की कवायद जारी है। डिप्टी सीएम से की गई सामूहिक शिकायत का पत्र पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *